|
|
|
|
कार्यालय मुख्य समन्वयक सीडीटीपी योजना एवं प्राचार्य सरदार वल्लभ भाई पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, भोपाल दूरभाष क्र. 0755-2661904 |
क्र./सवप/सीडीटीपी/2017/494 |
भोपाल, दिनांक 14.03.2017 |
महाविद्यालय में संचालित कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रू पॉलीटेक्निक परियोजना (सीडीटीपी) के अंतर्गत निम्नलिखित लगभग 6 माह की अवधि के निःशुल्क रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में दिनांक 03 अप्रैल- 2017 से प्रारंभ किये जा रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त इच्छुक बेरोजगार युवक/युवतियों से आवेदन-पत्र दिनांक 25 मार्च- 2017, सायं 4.00 बजे तक आमंत्रित किये जाते हैं।
क्र. |
व्यवसाय का नाम |
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
प्रशिक्षणार्थियों की संख्या |
प्रशिक्षण का संभावित समय |
1. |
कम्प्यूटर फण्डामेंटल, एम.एस. ऑफिस एवं इंटरनेट |
10वीं |
20 |
प्रातः 11.00 से सायं 4.00 बजे तक |
2. |
रेफ्रीजिरेटर रिपेयर एवं मेन्टेन्स |
8वीं |
20 |
प्रातः 7.00 से 12.00 बजे तक |
1. आवेदन-पत्र महाविद्यालय के सीडीटीपी परियोजना, कार्यालय से कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11.00 से सायं 4.00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। 2. आवेदन-पत्र के साथ संलग्न प्रमाण-पत्र-I. शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्र।
II. मूल निवासी प्रमाण-पत्र। III. जाति प्रमाण-पत्र। IV. एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो। V. आधार कार्ड की छायाप्रति। VI. समग्र आई.डी. की छायाप्रति। VII. किसी संस्था में नियमित रूप से अध्ययनरत न होने एवं बेरोजगार होने का शपथ-पत्र। 3. प्रवेश न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की मेरिट सूची के आधार पर दिया जावेगा। मेरिट सूची दिनांक 31 मार्च, 2017 को संस्था के नोटिस बोर्ड पर सायं 4.00 बजे चस्पा की जावेगी। 4. कृपया उच्च शैक्षणिक योग्यता जैसे तकनीकी डिग्री/डिप्लोमा, आई.टी.आई. स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त युवक/युवतियाँ आवेदन न करें।
5. किसी भी बैच को स्थगित करने या समय में परिवर्तन करने अथवा निरस्त करने का अधिकार संस्था को होगा।
|
|
प्राचार्य मुख्य समन्वयक |
|
|
|