|
|
|
|
प्रोफेसर धीरेन्द्र पाल सिंह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष नियुक्त |
|
|
प्रोफेसर धीरेन्द्र पाल सिंह को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यूजीसी से जारी एक आदेश के अनुसार प्रोफेसर सिंह का कार्यकाल पाँच वर्ष का होगा। प्रोफेसर सिंह वर्तमान में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नेक) के निदेशक हैं। ज्ञात रहे कि प्रोफेसर वेद प्रकाश के अप्रैल 2017 में सेवानिवृत्त होने के बाद से यूजीसी का अध्यक्ष पद रिक्त था।
|
|
|