|
|
|
|
|
इसी संसद सत्र में पेश होगा नया कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल : पासवान |
|
|
नई दिल्ली, आज के समय में उपभोक्ताओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए तैयार किए गए नए कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस बिल को संसद के इसी सत्र में पेश करने की संभावना है। केंद्रीय खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। पासवान ने कहा कि बीआईएस एक्ट 2016 और कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर अपने संबोधन में पासवान ने कहा, ‘वर्तमान कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 1986 अब 31 साल पुराना हो चुका है। इस दौरान बाजार की पूरी तस्वीर बदल चुकी है। किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक स्मार्ट फोन में पूरी दुनिया समा जाएगी। अगले 25 वर्षों में डिजिटल दुनिया कैसी हो जाएगी? कोई अनुमान नहीं लगा सकता। ऐसे ही बदलावों को ध्यान में रखते हुए हमारे मंत्रालय ने नया कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल तैयार किया है।’ पासवान ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस बिल को संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिल जाएगी।
|
|
|
|