|
|
|
|
|
देश का पहला स्मार्ट और हरित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे हुआ तैयार |
|
|
देश का पहला स्मार्ट और हरित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे तैयार हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसी माह इसे देश को समर्पित किया जाएगा। 135 किलोमीटर के छह लेन वाले इस एक्सप्रेस-वे के साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस मार्ग का पहला चरण भी खुल जाएगा।
इससे राष्ट्रीय राजधानी में भीड़-भाड़ को कम किया जा सकेगा। गौरतलब है कि इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 नवंबर 2015 को किया था।
इससे राष्ट्रीय राजधानी से गुजरने वाले करीब दो लाख वाहनों को रोजाना इस बाइपास से भेजा जा सकेगा, इससे प्रदूषण में भी कमी आएगी।
इस एक्सप्रेस-वे में स्मार्ट और इंटेलिजेंट राजमार्ग यातायात प्रबंधन प्रणाली (एचटीएमएस) और वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन प्रणाली (वीडीएस) लगाई गई है।
इसे सौर लाइटों से रोशन किया जा रहा है।
इसकी लागत 11 हजार करोड़ रुपये है।
|
|
|