मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राष्ट्र हित में की गई अपील और दिशा निर्देशों का संयम पूर्ण पालन नहीं करने पर पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सौभाग्य सिंह पर लगाए गए प्रतिबंध। पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सौभाग्य सिंह को जारी किया गया कारण बताओं नोटिस। पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सौभाग्य सिंह का आगामी निर्देश तक पाठ्यपुस्तकम निगम के कार्यालय अथवा परिसर में प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित। पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सौभाग्य सिंह आगामी निर्देश तक पाठ्यपुस्तक निगम की किसी भी सुविधा, वाहन, कर्मचारी अथवा कार्यालय का उपयोग नहीं कर सकेंगे। पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सौभाग्य सिंह आगामी निर्देश तक पाठ्यपुस्तक निगम से संबंधित बैठक में ना तो भाग ले सकेंगे और ना अध्यक्षता कर सकेंगे। पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सौभाग्य सिंह का आगामी निर्देश तक पाठ्यपुस्तक निगम की किसी भी प्रशासनिक या वित्तीय निर्णय में सहभागिता करना या हस्ताक्षर करना प्रतिबंधित रहेगा। पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सौभाग्य सिंह आगामी निर्देश तक पाठ्यपुस्तक निगम के किसी भी कर्मचारी को निर्देश जारी नहीं कर सकेंगे। पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सौभाग्य सिंह आगामी निर्देश तक पाठ्यपुस्तक निगम के किसी भी महत्वपूर्ण आदेश को अनुमोदित नहीं कर सकेंगे।